Hi Friends
दोस्तो कौन हष्ट- पुष्ट नहीं रहना चाहता है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।इस पोस्ट में हम ताकत के घरेलू नुस्खे बता रहें जो आपको हमेशा हैल्थी_ ,जवान रखेगा।आपका शरीर हष्ट पुष्ट एवं मजबूत रहेगा। संयमित रहकर इन उपायों से आपको जरूर लाभ मिलेगा।
- 100ग्राम तिल +100पलाश के बीज को पीसकर छान लें।तथा उसमें 200ग्राम शक्कर मिलाकर दूध के साथ लेने से शरीर में मजबूती आती है।
- 200ग्राम छुहारे को पीसकर,300ग्राम दूध तथा मिश्री के साथ लेने से शरीर में ताकत आती है। इसे पीने के बाद आधे घंटे तक पानी न पिएं।
- 100ग्राम हरड़ +100ग्राम आंवला तथा 200ग्राम गुड़ को 300मिली दूध के साथ सुबह शाम सेवन करें।
- 1कप दूध में 10ग्राम शहद +5ग्राम घी+10ग्राम आंवला चूर्ण बनाकर पिएं।
- 400मिली दूध में 100-100ग्राम अश्वगंधा, शतावर,सफेद मूसली तथा कौंच के बीज का चूर्ण मिलाकर पिएं।शरीर टनटन रहेगा।
- 300मिली दूध में 1-1चम्मच सफेद, काली सोंठ मिलाकर पिएं।
- 15 बादाम रात को कटोरी में भिगो कर रख दें। सुबह छिलका उतारकर पीसकर घी में भून लें। दूध के साथ सेवन करें।
- प्रतिदिन 10 ग्राम मुलहठी चूर्ण 10ml दूध के साथ पिएं।
- 100ग्राम भृंगराज चूर्ण ,200ग्राम तिल तथा 200ग्राम आंवला चूर्ण घी के साथ सुबह शाम सेवन करें।
- सिंघाड़े के आटे में मिश्री मिलाकर देशी घी में हलवा बनाकर खाएं।
- 100ग्राम चना तथा किशमिश को रात में भिगो दे सुबह मिश्री मिलाकर अच्छी तरह चबाकर खाएं।
- बथुआ या मकोय का साग बनाकर खाएं।
- भोजनोपरान्त 2 केला खा लें।
- शाम को गर्म दूध/पानी के में 1 चम्मच हल्दी डालकर पिएं। आप निरोगी रहेगें।
- रोजाना टमाटर का जूस पिएं।
- 60ग्राम आंवला चूर्ण 40ग्राम शहद के साथ प्रतिदिन सेवन करें।
- 1 गिलास गाजर/चुकंदर का जूस 15 दिन तक लगातर पिएं।इससे आपके चेहरे पर निखार आता है और ताकत भी बढ़ती है।
- अंगूर का जूस प्रतिदिन पिएं।
- सेब /केला/अनार का जूस पीते रहें।
- 100ग्राम मेथीदाना को घी में भूनकर मोटा पीसकर चूर्ण बना लें । सुबह दोपहर शाम 1-1चम्मच लें।
- 1 गिलास गर्म पानी नींबू नमक अदरक मिलाकर पिएं आप फ्रेश हो जाएंगे , शरीर में नयी ताजगी आ जाएगी।
- अर्जुन बल कारक होने के साथ मांसपेशियों के लिए लाभदायक होता है।अतएव दूध ,गुड़, अर्जुन की छाल का पावडर प्रतिदिन लेने से हृदय रोग, ज्वर में लाभदायक होता है।
- बरगद का दूध बताशे में डालकर खाने से बल मिलता है।रक्त की पुष्टि होती है। कैसी भी कमजोरी हो दूर हो जाती है।
- तली हुई मूंगफली रोज नाश्ते में लें।आपके शरीर में तरलता बनी रहेगी।
- रात्रि को 20बादाम, 30किशमिश, 20 खजूर तथा 100ग्राम चना, 100ग्राम मूंग भिगोकर रख दें।सुबह नाश्ते के साथ खाएं।
!! लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद !!