Surya namskar:steps,benifit,precaution and defination in hindi-Bharatveer.in

 सूर्य नमस्कार क्या होता है 

What is Surya namskar:how many time in a day


सूर्य नमस्कार 12 योगासनों का समयोग है ।इसे नियमित करने से आपका शरीर स्वस्थ एवं बलवान बनता है। यह योगासन प्रातः सूर्योदय के समय तथा सायं सूर्यास्त से पहले करना चाहिए। स्त्री व पुरुष दोनों ही इस योगासन को कर सकते हैं। किसी योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में योग करें।


सूर्य नमस्कार की क्रियाविधि कैसे करें।How to do Surya namskar:step and process


  ( किसी स्वच्छ एकांत जगह पर चटाई बिछाकर यह योगासन करें।)

1. खड़े होकर अपने हाथो को जोड़े ।फिर सांस अंदर भरते हुए अपने दोनों हाथ को ऊपर ले जाएं- पीछे तक झुक जाएं।

2.श्वास को बाहर निकलते हुए आगे की ओर नीचे तक झुक जाएं। हो सके तो हथेलियों को नीचे जमीन पर तथा माथे को पैर की कोहनी में स्पर्श करायें।

3.अब दाहिने पैर पर बैठ जाएं तथा बायां पैर पीछे की तरफ कर दें। साथ में दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें, सांस को अंदर खींचते हुए ऊपर की ओर देखें।

4. अब झुककर सांस बाहर करते हुए पैर की कुहनियो को सीधा रखें तथा हथेलियों को जमीन पर रखें। (लगभग 45ⁿ का कोण जैसा बना लें, पैर और हथेलियों के बीच 3 फिट का स्थान हो।)

5. फिर सांस को अंदर भरते हुए केवल हथेलियों और पंजो के बल पर ही लेट जाएं।

6. अब उसी ही अवस्था में ऊपर की ओर देखें।

7. फिर वापस 4. वाली स्थिति में आ जाएं।

8.फिर वापस 3. वाली स्थिति में बाएं पैर पर बैठ जाएं।

9. पुनः प्रथमावस्था में आ जाएं । इसी प्रकार प्रतिदिन  3-4 बार यही क्रम दोहराते रहें।


सूर्य नमस्कार करने के क्या लाभ हैं।Benifit and advantage of sun salutation:- 


 1. प्रतिदिन सूर्य नमस्कर की क्रिया करने से आपका शरीर स्वस्थ सुडौल सुंदर एवं आकर्षक बनता है।

2. यह शरीर के रक्त संचरण का सुधार करता है तथा मानसिक संतुलन को बनाए रखता है

3. यह योगासन आपके पाचन तंत्र का सुधार करता है और शरीर के मोटापे को भी कम करता है।

4. यह आपके तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है।

5. इस योग को करने से आपकी श्वसन तंत्र व हृदय को बाल मिलता है।

6. यह आपके भूख को बढ़ाता है।आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।

7. सूर्य नमस्कार करने से आपके शरीर में लचाव आता है और शरीर का विकास भी होता है।


सूर्य नमस्कार करते समय हमें क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

What precaution use in sun salutation yoga:-


 1.यदि आपके शरीर में दर्द है अथवा आपकी तबीयत खराब है तो आपको यह योगासन नहीं करना चाहिए।

2. गर्भवती महिलाओं को यह योगासन नहीं करना चाहिए।

3. सूर्य नमस्कार करने के बाद तुरंत स्नान नहीं करना चाहिए। यह क्रिया करने के आधे घंटे बाद आप नहा सकते हैं।

4.सूर्य नमस्कार करने के लिए शुरुवात में किसी योगगुरु का मार्गदर्शन अवश्य लें, बाद में आप प्रत्येक स्टेप आप स्वयं कीजिए।

5. इस महत्वपूर्ण बात का ध्यान हमेशा रखें कि कब आपको सांस लेना है और कब सांस छोड़ना है।




!! लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद !!

SUNIL KUMAR

Hello Friends! my name is Sunil Kumar, founder of Bharatveer.in. I am 23years old, and live in India, U.P.,Ayodhya. Currently I write on meta topic Such as Health,Tech, Personality,India love and Jobs & carriar.

sunilkumarnsg1921@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने